प्रशासन के संयुक्‍त दल ने करोडो की शासकीय भूमि पर चलाया बुलडोजर, पक्का निर्माण ढहाया - Kolaras


सर्वेश राजपूत कोलारस - कोलारस नगर से लगे हुये ग्राम मोहरा की सीमा क्षेत्र के मोहरा रोड रेल पटरी के पास प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। 


प्रशासन ने संयुक्‍त कार्यवाही में राजस्‍व अमले के साथ पुलिस बल, नगर परिषद कर्मचारियों की मौजूूूूदगी में जेसीबी की मदद से लगभग 5 हजार वर्गफीट बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।


पक्का मकान बनाने की चल रही थी तैयारी

जानकारी के अनुसार मोहरा रोड रेल पटरी के पास  लक्ष्मण पुत्र फेरन पाल, कैलाश कुशवाह पुत्र लल्लू कुशवाह, भरत कुशवाह पुत्र आशाराम और ब्रजेश पुत्र नारायणलाल द्वारा शासकीय भूमि को घेरकर उस पर पक्का मकान बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी इस मामले की शिकायत मिलने के तुरंत बाद राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी थी।


सीमांकन में हुआ खुलासा, तहसीलदार ने दी चेतावनी

तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पटवारी द्वारा मौके का सीमांकन और मुआयना किया गया जिसमें जमीन पूरी तरह शासकीय पाई गई इसके बाद नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को हटा दिया।


तहसीलदार भार्गव ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म