नाबालिग दो चचेरी बहनों से रेप, जंगल में मंदिर पर बैठी मिली, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - Badarwas


बदरवास - शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आपस में रिश्तेदार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक 13 और 14 साल की दो चचेरी बहने 29 जुलाई को अपने खेत पर थी। तभी गांव के दो युवकों ने उन्हें अकेला पाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद नाबालिग जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश की, दोनों उन्हें गांव के बाहर जंगल में बने मदिर के बाहर बैठी रोती हुई मिली,, परिजनों की पूछताछ में दोनों बहनों ने आपबीती सुनाई, इसके बाद परिजन उन्हें 30 जुलाई को बदरवास थाना लेकर पहुंचे थे। 


पुलिस ने बालिकाओं के बयानों के आधार पर राकेश बारेला और सिंधिया बारेला के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म