शिवपुरी - शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी एवं ग्वालियर पुलिस विभाग में पदस्थ शशांक श्रीधर (27 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
बताया गया है कि शशांक, शिवपुरी एसपी बंगले स्थित मंदिर के पुजारी बसंत शर्मा के भतीजे थे वर्ष 2014 में उनके पिता एवं 18वीं बटालियन में पदस्थ स्व. श्री संतोष कुमार शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद शशांक को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
शशांक के असामयिक निधन से परिवार एवं परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों में हरीश भार्गव, दीपक, प्रदीप गौड़, अरुण शर्मा, मुकेश शर्मा, राजकुमार, राजेश, अजय, देवेन्द्र शर्मा, अरुण, विशोक व्यास, शिलकुमार, संजय, संदीप, सुनील, गोलू, राजू, मंटू, शिवम्, शिवकुमार, राजेश सहित अनेक लोग शामिल रहे।
पत्रकार — रोहित वैष्णव, कोलारस
Tags
Shivpuri