मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर जेके टायर फैक्ट्री के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार परिवार ग्वालियर की ओर जा रहा था और रास्ते में सड़क पर खड़े एक रिक्शे से बाइक टकरा गई।
टक्कर के बाद बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान एवं घटना के पूरे कारणों की जांच में जुटी है।
हादसे में इनकी गई जान
सूरज कुशवाहा पुत्र दीवान कुशवाहा, उम्र 18 वर्ष, निवासी बासी — देवर, नीरज कुशवाहा की पत्नी अजय कुशवाहा, उम्र 20 वर्ष, निवासी भौना का पूरा, लोहागढ़ — भाभी, श्रीकांत कुशवाहा पुत्र श्रीचंद कुशवाहा, उम्र 10 वर्ष — नीरज का भाई, राजकुमारी पुत्री बलवीर कुशवाहा, उम्र 8 वर्ष — नीरज की भतीजी
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट — रोहित वैष्णव
Tags
MP News