बदरवास स्टेशन के टिकिट सिस्टम में कई स्टेशन फीड न होने से नहीं मिल पाते जनरल टिकिट, डीआरएम के नाम स्टेशन प्रबंधक को दिया ज्ञापन - Badarwas



भोपाल इंटरसिटी को निरस्त न करते हुए वैकल्पिक मार्ग पर चलाने के लिए रेलवे सुविधा संघर्ष ने जीएम, डीआरएम को भेजा पत्र

बदरवास -  बीना-आगासौद रेलखंड में तीसरी रेल लाइन के काम के चलते भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी ट्रेन को 1 से 15 अक्टूबर तक रेलवे ने निरस्त कर दिया है। इससे शिवपुरी,बदरवास,गुना, अशोकनगर के उन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, जिन्हें इलाज, पढ़ाई, नौकरी, व्यापार और सरकारी काम से भोपाल जाना होता है। सीधी ट्रेन बंद होने से यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा और समय-खर्च दोनों बढ़ेंगे। इसको लेकर रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के गोविन्द अवस्थी ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर इंटरसिटी को निरस्त न करते हुए उसके वैकल्पिक संचालन की मांग की है।

रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के गोविन्द अवस्थी,मनीष बैरागी, कपिल परिहार ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के जीएम, और भोपाल डीआरएम को भेजे पत्र में कहा गया कि निर्माण कार्य के दौरान ग्वालियर-बीना पैसेंजर 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक महादेवखेड़ी तक चलाया जा रहा है। जब ग्वालियर –बीना पैसेंजर ट्रेन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था संभव है तो भोपाल इंटरसिटी के लिए भी पूर्ण निरस्त न करते हुए आंशिक संचालन या वैकल्पिक मार्ग पर चलाया जाए। बीना जंक्शन पर काम चलने के कारण ग्वालियर- बेंगलुरु एक्सप्रेस के भी दो फेरे निरस्त रहेंगे। समिति ने रेलवे से यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्ण निरस्त न करते हुए महादेवखेड़ी, मालखेड़ी या दमोह तक वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।


टिकिट वितरण सिस्टम में फीड न होने से कई स्टेशनों के नहीं मिलते टिकिट,स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन

बदरवास स्टेशन पर कई ट्रेनों के स्टॉपेज हैं लेकिन इनके मार्ग के कई प्रमुख स्टेशनों के नाम जनरल टिकट सिस्टम में फीड न होने से यात्रियों को टिकिट खिड़की से जनरल टिकिट उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने भोपाल डीआरएम के नाम बदरवास स्टेशन प्रबंधक को आवेदन सौंपकर सिस्टम अपडेट करने की मांग की है।

समिति के गोविन्द अवस्थी ने बताया कि कई ट्रेनों का बदरवास में स्टॉपेज होने के बावजूद मार्ग में आने वाले कई स्टेशनों का टिकट नहीं मिलना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है। सभी संबंधित स्टेशनों के नाम सिस्टम में जोड़े जाने चाहिए।समिति ने मांग की है कि बदरवास स्टेशन के जनरल टिकट सिस्टम में सभी छूटे हुए स्टेशनों को तत्काल जोड़ा जाए, ताकि यात्रियों को स्टेशन से ही गंतव्य का जनरल टिकट मिल सके।

इन स्टेशनों के जनरल टिकट नहीं मिलते बदरवास स्टेशन पर

नागदा, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, बलसाड, वापी, बोईसर, बसई रोड, पनवेल, चिंचवड़, पुणे, दौंड, बनारस, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, फतेहपुर, गोविंदपुरी-कानपुर, उधना, यमुनानगर-जगाधरी, मोहाली, मोरिंडा, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, नांगल डैम और ऊना हिमाचल।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म