तीन साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बदरवास पुलिस की वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी - Badarwas

बदरवास- शिवपुरी जिले के थाना बदरवास पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रकरण क्रमांक RCT 340/20 में करीब तीन साल से फरार स्थाई वारंटी प्राणसिंह आदिवासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक नवीन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार वारंटी प्राणसिंह पुत्र करिया आदिवासी, निवासी ग्राम बण्डखेड़ा, थाना बदरवास, जिला शिवपुरी है।

कार्रवाई में प्रमुख भूमिका :-

निरीक्षक नवीन यादव, सउनि गोपाल बाबू, प्रआर गोविंद भदौरिया, प्रआर अनिल सेंगर एवं आरक्षक सदन भिलाला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म