रिपोर्ट शिवम पाण्डेय खनियाधाना। क्षेत्र के किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृष्णा मशीनरी (सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी) पर एक भव्य किसान सम्मेलन सह गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। एजेंसी संचालक व प्रमुख डीलर श्री वीरेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में खनियाधाना और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों किसान भाइयों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
डीलर वीरेंद्र सिंह यादव की इस बेहतरीन पहल की क्षेत्र के किसानों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान न केवल पधारे हुए किसान भाइयों का आत्मीय सम्मान किया गया, बल्कि उनके लिए रुचिपूर्ण एवं स्वादिष्ट सहभोज का आयोजन भी किया गया। वीरेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि कैसे सही तकनीक का चुनाव करके खेती की लागत कम की जा सकती है और पैदावार बढ़ाई जा सकती है।
5G हाइड्रोलिक्स और 4x4 तकनीक का लाइव डेमो
सम्मेलन में बाहर से पधारे कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों को सोनालिका ट्रैक्टर्स के नवीन फीचर्स की जानकारी दी। डीलर वीरेंद्र सिंह यादव एवं विशेषज्ञों ने बताया कि सोनालिका ट्रैक्टर 5G हाइड्रोलिक सुविधा प्रदान करने वाला एक अनूठा ट्रैक्टर है, जो फ्यूल सेविंग सिस्टम और स्मार्ट कंट्रोल तकनीक से लैस है।
कार्यक्रम की मुख्य खासियत खेत में किया गया लाइव प्रदर्शन रहा, जहाँ 45, 55 और 60 हॉर्सपावर के साथ-साथ 4x4 ट्रैक्टर्स का डेमो दिखाया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों को गोल्ड सीरीज और ट्रैक्टर्स के सही रखरखाव एवं इस्तेमाल के तरीकों से रूबरू कराया गया।
विशेष छूट और वित्तीय योजनाओं की जानकारी
एजेंसी की ओर से किसानों को 14 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू विशेष स्कीमों, आकर्षक छूट और आसान वित्तीय (फाइनेंस) योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई, ताकि किसान आसानी से आधुनिक तकनीक अपना सकें। किसानों ने अपनी शंकाओं के समाधान के लिए सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए।
