कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर, दो अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश - Shivpuri

शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। वहीं, विकासखंड शिवपुरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.पी. पचौरी को पद से हटाने के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में अनुपस्थित रहे 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। साथ ही विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन एवं पॉलीगन का कार्य आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि विभाग से संबंधित सभी लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का दो दिवस के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य, जिले के सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म